राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव का है।पीड़िता कलावती ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरे खेत में केले का पेड़ था।जिसे गांव के ही विवेकानंद मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा एवं लाखो देवी काट रहे थे।पूछने पर गाली-गलौज करने लगे एवं मना करने पर लाठी, डंडे एवं रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिये।पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान नामजदों ने मेरे गले से मंगलसूत्र भी नोंच लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग