राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र हरखपूरा है।मामले की प्राथमिकी नैन कुंवर ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।जिसमें पट्टीदारी के ही तीन लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि रात्रि में मेरे बरामदे में मेरे पट्टीदार प्रमोद सिंह अपनी बाइक रख रहे थे।जब मैंने अपने बरामदे में बाइक लगाने से मना किया तो गाली-गलौज करते हुए रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर बचाव में मेरी पुत्री नन्ही कुमारी एवं पुत्र बिनोद सिंह से आये तो विजय सिंह एवं रमावती देवी मिलकर उनलोगों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग