संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्षों द्वारा बनियापुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।मामला थाना क्षेत्र के चेतन छपरा का है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी तारा कुंवर ने दर्ज कराई है।जिसमें गांव के ही कृष्णा सिंह,रणधीर सिंह,मिथिला सिंह,शशी सिंह,अरुण सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने एवं समान को तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी शशी कुमार ने दर्ज कराई है।जिसमें उमेश कुमार,जीतू कुमार,गौतम महतों,महेश महतों,सबीता देवी, मुकेश महतों,निर्मला देवी,रमावती देवी सहित नौ लोगों को नामजद कर बताया है कि सभी नामजद एक राय होकर लाठी-डंडे एवं लोहे का रॉड लेकर मेरे दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे।हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनकर बचाव में मेरी माँ आई तो नामजदों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए गले से मंगलसूत्र नोंच लिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग