राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एसपी ने की कार्रवाई: पत्रकार पर हमला मामले में नगर थानाध्यक्ष निलंबित

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकारों की टीम पर हमला मामले में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने एवं शहर में हुए बवाल को देखते हुए सारण एसपी संतोष कुमार ने नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा को निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि बीते दिनों शराब धंधेबाजों की सूचना दिए जाने पर पत्रकारों की टीम पर शराब धंधेबाजों के द्वारा हमला बोल दिया गया था। जिसके कारण कुछ पत्रकार जख्मी भी हुए थे। जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराया गया था। वहीं इस मामले में नगर अध्यक्ष के द्वारा किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं करने और पत्रकारों के विरुद्ध थर्ड पार्टी केस दर्ज करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। शहर में हुए बवाल के दौरान उनकी लापरवाही भी सामने आई। जिसके मद्देनजर सारण एसपी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। लापरवाह रवैया अपनाने वाले नगर थाना इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी श्री कुमार ने बताया कि नगर इस्पेक्टर मुकेश कुमार झा के खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही के कई मामले सामने। आए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल नगर थाना का कार्यभार प्रभारी थानाध्यक्ष देखेंगे।