नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर गांव स्थित रघुनी टोला में एसबीसीएम स्कूल के प्रांगण में योग दिवस पर छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया वही योग शिक्षक ने कौन सी आसन प्रतिदिन करके स्वस्थ्य रहा जा सकता है यह बात बतायी और प्राणायाम व ध्यान करने की तरीके से भी बच्चों को वाकिफ कराया गया वही डायरेक्टर रवि रंजन ने बताया कि कुशल योग शिक्षक के माध्यम से छात्र छात्राओं को योग के प्रारम्भिक कड़ी ध्यान,प्रणायाम व योगआसन की जानकारी देने के उपरांत सभी बच्चों को योग आसन कराया गया वही सरल तीन आसन को प्रतिदिन करने की सलाह दी गई अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन व भस्त्रिका प्रणायाम कराया गया योग आसन करने से पूर्व बॉडी को वार्मअप करके ही योग आसन करना श्रेष्कर होता है इस अवसर पर प्राचार्य प्रियंका रंजन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग