राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर लेकर बीते 24 घंटे में हुई मारपीट की घटनाओं में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में परसागढ़ गांव की बेबी देवी, एकारी गांव के भीखम पांडेय, दाउदपुर गांव की मुन्ना कुमार, रामजी साह व उज्ज्वल कुमार साह शामिल हैं। जिनका प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार विमल व डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने किया। इसके पहले आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बरवां गांव के राजु कुमार साह, दाउदपुर गांव की ज्योति कुमारी, अभिषेक कुमार, चैनवा गांव के जितेन्द्र साह, प्रतिमा देवी, पिंकी कुमारी, पानपति देवी, मुन्ना साह व गजियापुर गांव की जगला देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि घायलों का उपचार सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार व डॉ. पंकज कुमार ने किया। बताया जाता है कि घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पडताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग