राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर बेनौत गांव के राम चरण राम हत्याकांड में रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने सीवान जिले बड़हरिया थाना क्षेत्र के पड़ौना गांव से एक आरोपित महिला मीनू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बता दें कि बीते 20 जून की रात्रि में बेनौत बाजार से सब्जी बेचकर घर जाने के दौरान रास्ते में बेनौत गांव निवासी राम चरण राम को आपसी विवाद में चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। बताते हैं कि परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सीवान जिले बड़हरिया थाना क्षेत्र के पड़ौना गांव निवासी दो महिला समेत पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग