राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। हुबली एवं वाराणसी जंक्शन के बीच चलने वाली 17323/17324 हुबली-वाराणसी-हुबली एक्सप्रेस हुबली- बनारस के बीच चलाई जायेगी। फलस्वरूप 17323 हुबली- बनारस एक्सप्रेस 24 जून, 2022 से हुबली से 18.05 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन वाराणसी से 08.25 बजे छूटकर बनारस 08.40 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 17324 बनारस-हुबली एक्सप्रेस 26 जून, 2022 से बनारस से 20.40 बजे प्रस्थान कर तथा वाराणसी से 21.05 बजे छूटकर तीसरे दिन हुबली 10.40 बजे पहुँचेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग