राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर- पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 21 जून, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, छपरा एवं राजकीय रेल पुलिस छपरा के बल सदस्यों द्वारा संयुक्त गश्त के दौरान छपरा स्टेशन से 19 वर्षीय एक व्यक्ति को चोरी के 01 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर राजकीय रेल पुलिस, छपरा के अन्तर्गत मामला पंजीकृत किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बस्ती के बल सदस्यों एवं सीआईबी गोरखपुर द्वारा आपराधिक गतिविधि के निगरानी के दौरान 02 अदद यात्रा शेष टिकट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम तहत मामला पंजीकृत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग