राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बंगरा गांव में गुरुवार को दाउदपुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक विकास कुमार सौरभ ने एक लघु उद्योग का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर श्री सौरभ ने कहा कि पोषक क्षेत्र में लोगो को आत्मनिर्भर व रोजगार देने के लिए सरकार द्वारा दिये जाने वाले सुविधाओं से लाभान्वित करना हमारा लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्र में समर्थवान व गरीब लोगों द्वारा उधोग धंधे लागये जाने से कई परिवार का जीविकोपार्जन का माध्यम बनेगा। लघु उद्योग में आटा मिल, तेल व कृषि कार्य सम्पन्न करने वाले यंत्र लोगों द्वारा आवश्यकता अनुसार चयनित किया जा रहा है। वैसे ही प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत छोटे बड़े उद्योग से क्षेत्र के साथ-साथ लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। इस मौके पर बंगरा पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, मांझी पूर्व प्रमुख अनिल पांडेय, उमेश सिंह, श्रीराम सिंह, दुखन सिंह, महेश ओझा, ईश्वर दयाल सिंह, सुनील पांडेय, रविन्द्र सिंह , अर्जुन भारती आदि लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग