राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर बाजार पर एसबीआई के एटीएम केंद्र पर आये दिन ग्राहकों को ठगी कर लेने का मामला देखे जा रहे है। बता दें कि दाउदपुर बाजार के लाल मार्केट में दो अलग-अलग कमरा में एटीएम मशीन लगा है। उक्त एटीएम पर ग्राहक नकदी रुपया निकासी के आते है। जहाँ पहले से घात लागये असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राहकों को बहला फुसलाकर एटीएम मशीन के करीब आ जाते हैं। जैसे ही किसी ग्राहक की निकासी में परेशानी होती है, वहीं सहयोग करने पहुंच जाते हैं और देखते ही देखते ग्राहक का पैसा उसी द्वारा बताए पिन के अनुसार मशीन से निकाल कर ग्राहक को दूसरा एटीएम कार्ड थमाकर रफू चक्कर हो जाते हैं। उधर ग्राहक के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज मिलते ही ग्राहक का सिर चकराने लगता है। ग्राहक कुछ समझ पाता तबतक वह फरार हो जाते है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि ग्राहक की लापरवाही और नासमझी के कारण आये दिन ऐसी घटना होती रहती है। जब पैसा लुटा जाता है तो थाना पर आते है। मौखिक सूचना देकर चले जाते हैं। पुलिस भी घटना को तहकीकात करने में लाचार साबित हो रही है। पुलिस ऐसे अपराधियों की धड़पकड़ के लिए सजग है। ग्राहक को भी ऐसे उच्चकों से सावधान होना चाहिए। ऐसी घटना गुरुवार के दोपहर एटीएम से चालीस हजार की फर्जी निकासी का एक युवक शिकार हो गए। इस घटना की शिकायत लेकर दाउदपुर थाना में एक युवक जब थाने पहुंचा। तब काफी देर हो चुकी थी। समाचार प्रेषण तक ग्राहक द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी। उधर थानाध्यक्ष ने कहा कि एसबीआई शाखा द्वारा उक्त एटीएम संस्थान पर फिलहाल कोई गार्ड तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे अपराध नियंत्रण पर समय से काबू पाया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग