राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में शराब पीकर नशे की हालत में हंगामा कर एक नशेड़ी को पुलिस ने पकड़ कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया है। पकड़ा गया व्यक्ति डेवढ़ी गांव निवासी केदार साह का पुत्र हरेंद्र साह है। बताया जाता है कि उक्त नशेड़ी नशे की हालत में सड़क किनारे हल्ला हंगामा कर रहा था जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तरैया थाने को दी गई। सूचना मिलते ही गस्ती के लिए निकली तरैया पुलिस ने उक्त नशेड़ी को नशे की हालत में पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच किया तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिबडसके बाद पुलिस ने उक्त नशेड़ी को थाने लाई और कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग