राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के आदेश पर एकमा पुलिस ने छपरा-सीवान एनएच 531 पर थाने के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अनियमित ढ़ंग से वाहनों का परिचालन करने के आरोप में 10 वाहन चालकों से पांच हजार रूपये जुर्माना की राशि वसूली किया गया। इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। बताया गया है कि सारण पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग