- संवैधानिक शक्ति को पहचानते हुए अग्नीपथ योजना के बहिष्कार की अपील
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ सारण जिला सचिव अमित नयन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई सेना के लिए अग्निपथ योजना को शीघ्र हटाने की मांग की है। जिला सचिव ने देश के नौजवानों से अपील की है, कि जो सेना में जाने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थी हैं।वे जरा भी घबराए नहीं। हम सभी आपसी एकता एवं अहिंसात्मक कदम उठाते हुए सरकार को इस योजना को वापस करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। बशर्ते आप सभी अभ्यर्थी सरकार द्वारा जारी अग्निपथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों को भी ठेके पर बहाल कर देश को तितर- बितर करना चाहती है। बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह एक आत्मघाती फैसला है। इसे केंद्र सरकार को वापस लेना चाहिए। आखिर क्यों 25 प्रतिशत अभ्यर्थी को हीं 15 साल के लिए भर्ती और शेष 75 प्रतिशत अभ्यर्थियों के भविष्य को गर्त में डाला जा रहा है। सेना में जाने वाले तमाम अभ्यर्थियों से अपील है कि आप अहिंसात्मक राह पर चलते हुए अग्निपथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग न लेकर संवैधानिक तरीके से इस योजना का बहिष्कार करें और सरकार को मजबूर करें। वहीं पुरानी भर्ती प्रक्रिया लाए जिसमें पेंशन, सुरक्षा, ग्रेच्युटी के साथ-साथ सैनिकों का वास्तविक सम्मान मिल सके।जो नाम, नमक और निशान के जज्बे का उद्घोष करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग