मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस दिघवारा सदर मंडल के झौआं शक्ति केंद्र स्थित महुआनी रंग मंच पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, व संचालन जिला उपाध्यक्ष जय शंकर बैठा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी राजेश ओझा ने कहा कि डॉ मुखर्जी जी का मानना था कि एक राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य उसकी अपनी मूल संस्कृति और चिंतन की मजबूत नींव पर ही संभव है। इसीलिए उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण व वैकल्पिक राजनीतिक सोच देश के सामने रखी। उनके वही विचार आज देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण किया गया। अन्य मुख्य उपस्थिति पूर्व मुखिया जय किशोर पंडित, रामकुमार सिंह, संजीत कुमार, संजय कुमार सिंह, रविन्द्र राय, सभापति राय, अनिल राय, राकेश कुमार दस, सत्येंद्र कुमार सिंह एवम भगवान राय की गरिमामय उपस्थिति हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग