वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, मास्क वितरण
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव को लेकर वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार ने बनियापुर प्रखंड के पिपरा गाँव मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। साथ ही राज्यव्यापी लॉकडाउन के दिशा-निर्देश का पूर्णतः पालने करने के अपील की। वही घर से बाहर निकलते समय मुँह और नाक को मॉस्क से ढककर बाहर निकलने के लिये लोगों को प्रेरित किया गया। प्रदेश सचिव ने कोरोना वायरस के संदर्भ में लोगो को जागरूक करते हुए कहा की सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाहों से बचने की जरूरत है। इस महामारी के लिये जानकारी हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आदि विश्वसनीय स्त्रोत का ही इस्तेमाल करें। मौके पर धर्मेन्द्र बैठा, सरपंच शिवप्रसाद महतो, रुपेश रावत, सुरेंद्र रावत, विक्रम चौधरी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग