राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला एवं उसके पति को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी का है। पीड़िता गुड़िया देवी के फर्दबयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अपने घर पर थी। तभी बगल के ही रंजीत कुमार, राजीव कुमार, आदित्य कुमार,अशोक साह आदि एक राय होकर रात्रि में दरबाजे पर आए और गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लाठी- डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही बचाव में मेरे पति आये तो नामजदों ने उनका भी सर फोड़ दिया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपितों पर घर के समान को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग