संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के श्रीकृष्ण मेमोरियल सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मियों व आवास सहायकों के साथ प्रशिक्षु अपर समाहर्ता रश्मि कुमारी, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर के द्वारा बैठक की गई। बैठक में प्रखंड के वित्तीय वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को आवंटित आवास के कार्य की समीक्षा की गयी। जहां सभी आवास सहायकों से बीडीओ ने एक एक पंचायत की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक एक पंचायत के आवास सहायकों को हिदायत दी जा चुकी है कि हर हाल में 25 जून तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो जानी चाहिए। अन्यथा कि स्थिति में प्राथमिकी दर्ज होनी तय है। इस बैठक में सभी आवास सहायक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग