संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गयी युवती की शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। दर्ज प्राथमिकी में युवती की माता ने बताई है कि पुत्री संध्या के समय शौच करने गयी थी। देर होने पर गांव में काफी खोजबीन किया गया। परन्तु कहीं पता नहीं चला। सूत्रों के माध्यम से पता चला घर दिलीप महतो, हिरा देवी, जलालपुर थाना के टरवा पोझिया के तथा रीना देवी, शिवनाथ महतो, नगडीहा की मिलीभगत से शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। मामले में उनसे पूछ ताछ करने पर मारपीट, गाली ग्लौज करते है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग