राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र सुरौधा गांव में मजदूरी करने से असमर्थता जाहिर करने पर मजदूर को मारपीट करने, मुंह पर थूकने का आरोप लगाते हुए मजदूर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। घटना में पीड़ित मजदूर जीवबोधन राम ने बताया है कि राहुल कुमार सिंह के द्वारा खेत में धान का बिचड़ा डालने के कहा गया। जब मैं कहा कि मालिक तबियत खराब है। मजदूरी करने के लायक नहीं हूं। इसी बात पर गाली ग्लौज करते हुए मारपीट की गयी। जमीन पर जख्मी हालत में गिर गया तो नीच कहते हुए मुंह पर थूक दिया गया। मामले में पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग