राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। अपनी शादी की चौथी वर्षगांठ को राजद नेता सुधांशू रंजन ने माँझी में अलग अलग स्थानों पर केक काटकर युवकों के साथ नए अंदाज में मनाया। ताजपुर चौक पर पूर्व मुखिया विजय सिंह के नेतृत्व में युवकों ने बुलेट पर रखकर केक काटा तथा मिठाइयां बांटी। पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह तथा पूर्व बीडीसी दिनेश्वर मिश्रा के आवासीय परिसर में सुधांशू रंजन ने शुभचिंतकों के साथ मिठाई वितरित कर शादी की वर्षगांठ को यादगार बनाया। धनी छपरा में कृष्णा सिंह के नेतृत्व में युवकों ने केक काटकर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग