- चोरी के केस में अभ्युक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर मांग रहे थे रिश्वत
- निगरानी के हत्थे चढ़े मढ़ौरा थाने का घूसखोर दारोगा
राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गुरुवार की शाम में मढ़ौरा थाने के एक सब इंस्पेक्टर रिश्वत मामले में निगरानी के हत्थे चढ़ गए है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर मढ़ौरा थाने में पदस्थापित प्रभाकर भारती बताए जा रहे हैं। वे गुरुवार को प्रभारी इंचार्ज भी है। चर्चा है कि सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए घूस लेते निगरानी ने रंगेहाथों दबोचा है। गिरफ्तार घूसखोर सब इंस्पेक्टर को फिलहाल निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई। निगरानी विभाग ने मढ़ौरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रभाकर भारती को 50 हजार नकद के अलावे एक्सयूभी गाड़ी का मोटर पार्ट्स भी घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। प्रभाकर भारती के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने कार्रवाई की।
क्या था मामला
मढ़ौरा थाना कांड संख्या 380/22 का मामला है। इस मामले में विष्णुपुर जगदीश निवासी विवेक सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में विवेक सिंह ने भावलपुर के विषुणपुर जगदीश स्थित घर का बाउंड्री तोड़कर लाखों रुपए चोरी कर लेने का एक मामला प्रकाश में आया है। मामले में विवेक कुमार सिंह ने प्राथमिकी में उसी गांव के आशोक सिंह, आलोक सिंह, शम्भूनाथ सिंह, रंजीत सिंह, मन्टू सिंह को आरोपित किया था। प्राथमिकी में कहा है कि सभी हथियार लेकर पहुंचे और घर का बाउंड्री तोड़कर घर में घुस आए और मारपीट की। घर के भीतर से दरवाजे का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए का आभूषण चोरी कर लिया। इसी केस के आईओ प्रभाकर भारती थे। आवेदक की बार-बार गिरफ्तारी का दबाव देने के बाद भी प्रभाकर भारती गिरफ्तारी नहीं कर रहे थे। गिरफ्तारी के लिए ही रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है।
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग