राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच करने गई युवती की शादी की नीयत से अपहरण करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के नगडीहा का है।दर्ज प्राथमिकी में युवती की माँ ने चार लोगों को नामजद कर बताया है कि मेरी पुत्री शौच के लिये घर से निकली थी। जब काफी देर तक घर नही लौटी तो अपने स्तर से खोजबीन शुरू की गई। बाद में पता चला कि गांव के ही रीना देवी, शिवनाथ महतों एवं कोपा थाना क्षेत्र के टड़वा पोझिया निवासी दिलीप महतों एवं हीरा देवी के सहयोग से मेरी पुत्री का अपहरण किया गया है। इस बाबत जब पुछताक्ष करने गई तो नामजद गाली- गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग