राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

प्रखंड सभागार में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण) प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गरुड़ ऍप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान जिला से आये प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि इस ऍप के माध्यम से मतदाता सुविधाजनक तरीके से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर सकते है। साथ ही नाम हटाने और सुधार करने का भी कार्य आसानी से कर सकते है।प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि पूर्व में कई मतदाताओं द्वारा यह शिकायत की जाती थी, कि बीएलओ के पास निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करने के बाद भी नाम नहीं जोड़ा गया अथवा सुधार एवं नाम हटाने को लेकर कोई कारवाई नही की गई। मगर ऍप के माध्यम से मतदाता स्वयं अपनी सुविधा अनुसार इन कार्यो को पूर्ण कर सकेंगे। इसके लिये बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इस ऍप के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। मौके पर प्रशिक्षु अपर समहर्ता रश्मि कुमारी, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, बीपीआरओ तरुण कुमार सहित सभी संबंधित कर्मी एवं दर्जनों बीएलओ उपस्थित थें।

 फोटो(प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ एवं प्रशिक्षक)