संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में धुत हो हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कोल्लूआ में आर्केस्ट्रा संचालक उपेंद्र गिरी और नकुल प्रसाद साह शराब का सेवन कर अपने आवास पर हो- हंगामा और गाली-गलौज कर रहे है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए दोनों को पकड़कर मेडिकल जांच कराई गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई। वही थाना क्षेत्र के श्रीपुर में सुकेश ठाकुर शराब के नशे में अपने परिजनों के साथ गाली- गलौज कर रहे थे।जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग