संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक के साथ मारपीट मामले में दो लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया। जिसमें प्रधान लिपिक के द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा जाति सूचक गाली देने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना में प्रधान लिपिक जलालपुर थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव निवासी वीर प्रकाश गोड़ के द्वारा बताया गया है कि प्रधान लिपिक अपने कार्यालय कक्ष में काम कर रहे थे। थाना क्षेत्र के इम्ब्राहिमपुर गांव निवासी प्रदुमन प्रसाद यादव तथा पुत्र विवेक कुमार दोनों आरोपी कार्यालय कक्ष में घुस कर प्रधान लिपिक के साथ मारपीट करने लगे। जिससे प्रधान लिपिक जख्मी हो गए। लिपिक के शिकायत पर स्थानीय थाना में सरकारी काम में बाधा पहुचाने, मारपीट करने तथा जाति सूचक गाली देने के आरोप में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों दोनो को गिरफ्तार किया गया है। जिस मामले में लिपिक द्वारा घटना का कारण बताया गया है कि आरोपी का कोई मामला जिला शिकायत निवारण केंद्र में लंबित है। इसी को लेकर दोनों आरोपी लिपिक के साथ मारपीट किए है। जिसमें आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस अगले कार्रवाई में जूट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग