राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर नट बस्ती से पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कूड़ा – कचरा में छुपाकर रखे गये पांच लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई गोपाल कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें दातुल नट को आरोपित किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दातुल नट के घर छापेमारी किया तो वह घर से फरार था। पुलिस ने कूड़ा – कचरे के ढेर में छुपाकर रखे गये पांच लीटर के गैलन बरामद किया। जिसमें देसी शराब भरा हुआ था। पुलिस दातुल नट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग