संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भगिनी के शादी में शामिल होने आए मामा की बाइक चोरी हो गई। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका का है। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गोरौली निवासी शैलेन्द्र कुमार राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि अपने भगिनी के शादी में शामिल होने के लिये मेढुका आया था। जहाँ अपने जीजा सवाली राय के दरबाजे पर बाइक खड़ी कर कामकाज में हाथ बंटाने लगा।सुबह चार बजे देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। पीड़ित ने चोरी की घटना में अज्ञात को नामजद किया है। मालूम हो की बेखौफ चोरों द्वारा लगातार शादी समारोह जैसे भीड़- भाड़ वाले स्थल से धड़ल्ले से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जो बाइक स्वामियों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग