- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लागू किए गए आपातकाल के 47 साल पूरे होने पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत बाजार एकमा में इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपा एकमा नगर मंडल के प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ‘काला दिवस’ मनाते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस अवसर पर रिद्धि सिद्धि कॉम्प्लेक्स में आपातकाल के विषय पर एक संगोष्ठी एकमा नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित किया था। यह दिन भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के काले अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि आपातकाल की उस काली रात में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 25 जून 1975 को लोकतंत्र की हत्या की थी। संगोष्ठी में भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजपा एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, किसान मोर्चा नेता अरविंद सिंह, मंटू मिश्रा, बीरेश सिंह, सोहन सिंह, विक्की सावन, ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अभय मिश्रा, अमर मिश्रा, कमलेश सिंह, सुजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह, टुनटुन प्रसाद, ईश्वर चंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग