रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा द्वारा शहर में जरुरतमंद भूखे लोगों को हर शाम खाना खिलाने का अभियान काफी समय से लगातार चलाया जा रहा है। अपने सामाजिक कार्यों की इसी कड़ी में अब अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को छपरा शहर में स्थित चन्द्रावती पैलेस में युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें दर्जनों नवदंपति वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इस संबंध में संस्था के संस्थापक इंजीनियर विजय राज ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कई प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे। वहीं संरक्षिका नीतू गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद के लिए इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुरू की गई है। इस वर्ष आधा दर्जन वर वधुओं का चयन किया गया है। चयनित वर वधुओं के लिए विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने एवं आवश्यक वस्तुयों को वितरित कर दी गई है।संरक्षिका बिंदिया जयसवाल ने बताया कि वधुओं को कार्यक्रम आयोजन के दिन रविवार यानी 26 जून को सुनिश्चित कराने के लिए संगठन के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शादी कराने के लिए ब्राह्मण को भी आमंत्रित कर लिया गया है। डॉ नताशा सिंह एवं जंगल प्लानेट सचिव इंजीनियर चाँदनी प्रकाश सर्राफ ने कहा कि शादी के प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का सामान जैसे बर्तन, कपड़ा, बाक्स, पायल, बिछिया और श्रृंगार सामग्री आदि दिया जाएगा। जंगल प्लानेट महासचिव श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि शादी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपहार सामग्री भी खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। महिलाएं मंगल गीत गाएंगी, वहीं वर-वधु को आर्शीवाद भी देंगी। रागिनी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में शहर के वरीय अधिकारी, गणमान्य लोग और महिला व पुरुष दोनों शामिल होंगे। इस मौके पर सलाहकार स्मिता सोनी पांडेय, अर्जुन सिंह, आशीष माहेश्वरी,चीकू सिंह, आशुतोष पांडेय, रेहान, अभिषेक सारण नर्सरी इत्यादि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग