अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। वन विभाग के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रखंड से गुजरने वाले गंडक नहर के बांध पर लगाये गये पेड़ पौधों का भौतिक निरीक्षण किया एवं विगत वर्षों में लगाये गये पौधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वन विभाग के मशरक रेंज की उप परिसर पदाधिकारी मलय कुमारी एवं वरीय वनरक्षी अखिलेश सिंह ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के कारण विभाग द्वारा बांध पर लगाये गये लगभग 63 प्रतिशत पौधे मृतप्राय हो गये हैं। उन्होने बताया कि इस मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा एवं मृत पौधों की जगह नये पौधे लगाने की अनुशंसा की जायेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग