संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पोखर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना एनएच 331 स्थित पुछरी बाजार के समीप पुछरी पोखर की बताई जाती है। मृतक स्थानीय रामकृपाल साह का 27 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार साह बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक शनिवार की दोपहर बाद स्नान करने के लिये पोखर में गया था। जहाँ गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से अधिक गहराई में चला गया। जिसके बाद लाख प्रयास के बाद भी बाहर नहीं निकल सका। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो काफी मसक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। मामले की सूचना पर बनियापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद मृतक के परिजनों को प्रवधान के तहत मिलने वाली मुआवजा उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोगो ने बताया की युवक दो भाइयों में छोटा है। जबकि बड़ा भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वही माता-पिता का साया पूर्व में ही उठ चुका है। इधर मृतक के परिजनों की चीख पुकार से घटना स्थल से लेकर घर तक का माहौल गमगीन हो गया। लोगों द्वारा परिजनों को समझा-बुझकार शांत कराया गया।



More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम