राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना के अतरसन गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में अतरसन गांव के संतोष मांझी, अवधेश मांझी, शिक्षा कुमारी, मंजु देवी, बब्लू कुमार, सिमरन कुमारी, अहिल्या देवी समेत आठ लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में हंसराजपुर गांव के रौशन प्रताप सिंह घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार ने किया। इसी क्रम में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों में हंसराजपुर गांव के राजू सिंह, एकारी गांव के सनुजा सिंह, रामपुर विन्दालाल मठिया गांव के रिंकू देवी, कलु कुमार यादव, संजय यादव, अजय कुमार यादव, एकमा गांव के मंटू महतो, राधिका देवी व रसूलपुर गांव के जय किशोर साह शामिल हैं। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. गुंजन कुमार के द्वारा किया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग