राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से एकारी गांव में छापेमारी कर 15 लीटर अवैध देशी बरामद किया। बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से शराब के धंधेबाज एकारी गांव निवासी अमित यादव को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने इस दौरान शराब पी रहे एकारी गांव निवासी पियक्कड़ दीपक कुमार साह तथा छपिया गांव निवासी पियक्कड़ मकरध्वज राय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ व चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग