राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शनिवार को दाउदपुर थाना परिसर में क्राइम कंट्रोल को लेकर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम की उपस्थिति में एकमा पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर बालेश्वर राय के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार शामिल हुए। चौकीदारों व दफादारों को पुलिस इंस्पेक्टर ने कई आवश्यक दिशा निर्दश देते हुए कहा कि क्राइम कंट्रोल में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चौकीदार सजग रहें, तो कोई भी आपराधिक घटना नहीं हो सकती है। उन्होंने चौकीदारों से कहा कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सक्षम है। ईमानदारी से अगर आप ड्यूटी करेंगे तो ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं पर विराम लग जाएगा। थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में असमाजिक तत्वों, अपराधियों व शराब बेचने वालों पर कड़ी नजर रखें एवं उनकी सूचना तुरंत एसएचओ को दें। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार रात में अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से गश्ती करेंगे। बैंक के आसपास भी नजर रखेंगे। कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग