राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छपरा-सिवान मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान प्रधानमंत्री दिव्यांग मोटरसाइकिल से 50 लीटर देशी शराब लेकर जा रहे एक दिव्यांग समेत दो तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर जैतपुर गांव के दिव्यांग सरोज महतो उसका साथी बुद्ध महतो बताया जाता है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि दोनों दिव्यांग मोटरसाइकिल पर सवार होकर छपरा से देशी शराब लेकर आ रहे थे। तभी वाहन-चेकिंग करती पुलिस को देख मोटरसाइकिल लेकर तेजी से भागने लगे। उसके बाद पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर रोक लिया। जांच पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से 50 लीटर शराब बरामद किया गया। दोनों धंधेबाजों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सरोज महतो दिव्यांगता की आड़ में अपने साथी के साथ मिलकर शराब की तस्करी कर रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग