राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को सीओ अंकु गुप्ता और थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित विभिन्न गांव के पांच नए मामले सामने आये तथा पूर्व के एक मामले का निष्पादन किया गया। सीओं अंकु गुप्ता ने बताया कि मुरलीपुर के महेश सहनी और बाबूलाल साह भटौरा के शिवप्रसाद राय, संग्रामपुर के लियाकत अली तथा उसरी के कृष्णा शर्मा ने जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन पत्र दाखिल किया। प्राप्त सभी आवेदन पत्र को संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते हैं मामले का निष्पादन कर दिया जाएगा। वही कोरड़ गांव के अमीर राय का मामला पूर्व से लंबित था जो कि मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी के यहां अंदर दफा 144 लागू होने के कारण मामले का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर राजस्व अधिकारी गोपाल कुमार, सीआई योगेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, समेत अन्य फरियादी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग