राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के बरदहियां से पुलिस ने एक तस्कर को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है । एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने एलटीएफ के साथ छापेमारी की थी । पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से शराब लेकर जाने वाला है । पुलिस ने घेराबंदी कर बरदहियां से मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक के बोरे में छुपाकर ले जा रहे चालिस लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर बरदहियां निवासी बली प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार बताया गया है । मामले में एएसआई देवनाथ रजक ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग