राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय एच आर कॉलेज अमनौर में शनिवार की दोपहर औचक निरीक्षण करने जेपीयू के वीसी फारूक अली पहुंचे। महाविद्यालय में वीसी के प्रवेश करते ही कॉलेज में कर्मियों और प्राध्यापकों में हड़कंप मंच गया। वीसी ने पहले मुख्य द्वार का गेट बंद करवाया तथा, चारों तरफ नजर दौड़ाकर महाविद्यालय के परिसर देखा। वीसी ने कार्यालयों का सबसे पहले जांच की। कौन कर्मी है और कौन कर्मी नहीं है। इसकी जानकारी ली। कार्यालयों में कुछ अतिरिक्त लोगों को देख पूछताछ भी की। उसने कहा कि महाविद्यालय में किसी तरह की शिकायत बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मामला था कि किसी अज्ञात पूर्व प्रोफेसर ने वीसी के पास लिखित शिकायत किया था कि महाविद्यालय दलालों का अड्डा बन गया है। जहां निजी स्टाफ रखकर बिचौलिये का काम कराया जाता है। छात्रों को मानसिक व आर्थिक रूप से शोषण किया जाता है। प्राचार्य है तो प्रभार में ही है। कभी -कभार कॉलेज में दिख जाते है। जिसका फायदा बिचौलिये किस्म के लोग खूब उठाते हैं। शिकायत पत्र में आधा दर्जन कर्मियों के खिलाफ नामजद शिकायत की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग