राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से चार बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गौरा बाजार से चोरी हुई एक बाइक को लेकर दरियापुर के हरना निवासी राधा राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि वे अगहरा में एक बारात में शामिल होने आए थे। जहां से बाइक गायब हो गई। पानापुर रसौली निवासी जगलाल राय ने बाइक चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि ओल्हनपुर स्थित एक मजार पर वह बाइक लगाकर मजार के अंदर गया था। जब वापस बाइक के पास आया तो उसकी स्पेलेंडर प्लस बाइक चोरी हो चूकी थी। रजगांवा निवासी सरबजीत मांझी ने भी बाइक चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि वह दयालपुर नहर बाजार पर बाइक लगाकर सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान चोरों के द्वारा बाइक चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। इसे ग्रामीणों ने देख लिया और चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। चोर को पुलिस को सौंप दिया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग