राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। बरदहियां पिपरपाती में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिला जख्मी हो गई । घटना को लेकर पिपरपाती निवासी दुलारचंद राय की पत्नी जानकी देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में जानकी देवी कहा है कि वह अपने जमीन पर बने पशु सेड पर बैठी थी। इसी दौरान उसके बगल के सुरेन्द्र राय ,कामेश्वर राय ,नवीन कुमार व राहुल कुमार सभी आकर इसका नाद खुंटा ऊखारने लगे । जब उनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो सभी आरोपी लाठी, डंडा, रड से हमला कर दिये । इससे वे बुरी तरह घायल हो गयी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची उनकी दो पोतियों के साथ भी आरोपी मारपीट किये और जख्मी कर दिए ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग