राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। छपरा-रेवा एनएच 722 स्थित सरायबक्स पुल के समीप शनिवार को ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक कटसा गांव निवासी संजीत साह के पुत्र सोनू कुमार व रंजीत साह के पुत्र टिंकू कुमार है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई सोनू और टिंकू गरखा की तरफ से बाइक से अपने घर आ रहे थे तभी कटसा के तरफ से तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों युवक सड़क किनारे गिर गए। दोनों युवक को काफी गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में राहगीरों ने दोनों को गरखा सीएससी में भर्ती कराया। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कि परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन गरखा सीएचसी पहुंच दोनों घायल युवकों को पटना ले गए जहां दोनों का इलाज जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग