राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना से तीन सौ गज की दूरी पर अवस्थित यदु मोड़ बासवारी से पुलिस ने 40 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया। मौके पर वहा से भाग रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। संध्या गश्त में निकली मशरक पुलिस सअनि प्रमोद कुमार एवम एएलटीएफ के अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ उक्त छापेमारी एक्साइज कंट्रोल रूम पटना से थानाध्यक्ष को मिली जानकारी के आधार पर की। ब्लू रंग के जर्किन में बरामद 40 लीटर अवैध देशी शराब जब्त कर शराब के भंडारण एवम बिक्री के आरोप में यदु मोड़ निवासी कुणाल कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग