अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 90वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलालपुर स्थित सांसद आवास पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल के नेतृत्व में सुनी। अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने 1975 के इमरजेंसी दिनों की चर्चा की और कहा कि भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से इमरजेंसी को हटाकर वापस लोकतंत्र की स्थापना की। उन्होंने कहा कि तानाशाही की मानसिकता को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है। श्री मोदी ने मशहूर महिला क्रिकेटर मिताली राज का भी जिक्र किया। उन्होंने देश में स्पेस सेक्टर में हुए कार्यों की विशेष चर्चा की। 100 से अधिक स्टार्टअप शुरू होने की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े कई बड़े कारनामे हुए हैं। इन उपलब्धियों में से एक इन स्पेस नाम की एजेंसी का निर्माण है जो निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान पीएम ने बेंगलुरु की नेहा और मेहसाणा की रहने वाली तन्वी पटेल का भी जिक्र किया। बाद मे युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने पीएम की सभी बातों को प्रेरणादाई व उत्साहवर्धन करने वाला बताया। मौके पर गुड्डू चौधरी, उमेश तिवारी, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, नीतीश पांडे, सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग