संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस और एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए फर्नीचर दुकान की आड़ में शराब की विक्री कर रहे धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही 25 पीस देशी चुलाई शराब भी बरामद कर लिया।मामला थाना क्षेत्र के सतुआ का है।पीएसआई आरती कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सतुआ में प्रभु साह द्वारा अपने फर्नीचर की दुकान में शराब की विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस वाहन को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी के दौरान दुकान में 25 पाउच में रखे 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग