राष्ट्रनायक न्यूज।
ग्रह का राशि परिवर्तन आम जीवन पर कई असर पड़ता है। मंगल ग्रह के कारण साहस।शक्ति तथा पराक्रम तथा धन का कारक माना जाता है। मंगल के अपने राशि में गोचर के कारण कई तरह का बदलाव देखे जाते है। इससे कृषि, तूफान, लड़ाई- झगड़ा क्रोध बना रहता है। जन्मकुंडली में मंगल का शुभ होना तथा मित्र राशि या उच्च राशि में होने से भूमि, भवन, सेना, पुलिस, अफकारी बिभाग का कारक माना जाता है शुभ होने से देश -विदेश पर काफी महतवपूर्ण प्रभाव पड़ता है ।
कब करेगे गोचरगोचर क्या समय रहेगा :
मंगल का गोचर 27 जून दिन सोमवार समय 6 :00 बजे सुबह में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगे।मेष राशि में 10 अगस्त तक रहेगे।
मंगल के गोचर से चन्द्र की बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-
मेष :
इस राशि वाले को व्योपार तथा करियर में लाभ होगा। आय के नये स्त्रोत होंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। आपके कार्य को कई लोग तारीफ करेगे। जो लोग नौकरी कर रहे है। उनको प्रमोसन का योग बना हुआ है। समय का पूरा उपयोग करे।
वृष :
वृष राशि के लिए थोडा परेशानी बनेगी। स्वास्थ सम्बंधित समस्या बनेगी। आय से जयादा खर्चा बना रहेगा। जिसे मानसिक परेशानी बनी रहेगी। संभवतः कोर्ट कचहरी के कार्य में फस सकते है ।लेन देन से बचे। आप जो सोच रखेगे वह पूरा होगा।
मिथुन :
नये नौकरी की योग बन रही है। आय के कई स्त्रोत बनेगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। सभी प्रयास सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशमय बना रहेगा। स्वस्थ सम्बंधित समस्या बनेगी। पुराने दोस्त मिलेगे, अगर आपके लड़के नौकरी कर रहे तो शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क :
इस राशि वाले को नौकरी के लिए शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगा। साथ में वेतन भी बढ़ेगी।आय में बढ़ोतरी होगी व्यापार ठीक- ठाक चलेगा। अधिकारी के साथ संबंध ठीक रहेगे। प्रेम संबंध ठीक रहेगा।
सिह :
व्योपार को लेकर यात्रा बनेगी। भाग्य में उन्नति होगा। सभी दिशा से भरपुर सहयोग मिलेगा। चाहे नौकरी हो या व्यापार आय में भारी वृद्धि होगा। सेहत मध्य का रहेगा। पारिवारिक तथा सामाजिक दोनों में मान सम्मान मिलेगा ।प्रेमी के साथ संबंध ठीक रहेगा।
कन्या :
कठोड़ वाणी बोलने से बचे। कार्य क्षेत्र में परेशानी बनेगी। कठिन मेहनत करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा होगी। क्रोध से बचे। व्योपार में लाभ होगा। भाई- बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान रखे। खान-पान पर विशेष ध्यान दे। मीठा खाना से ज्यादा परहेज रखे।
तुला :
बात -बात में गुस्सा नहीं करे। व्योपार में विस्तार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे है उनके काम की तारीफ होगी। साथ उनके अधिकारी के साथ संबंध ठीक रहेगा। तथा प्रमोशन का योग रहेगा। धर्य के साथ काम करे। दाम्पत्य जीवन में थोरी परेशानी बनेगी।
वृशिक :
कार्य में विस्तार होगा। जो लोग नौकरी खोज रहे है उनको नये नौकरी मिलेगी। लेकिन आत्मविश्वास में कमी बना रहेगा। पुराने घर पर खर्चा होंगे। विधाथियो के लिए सबसे शुभ रहेगा। शत्रु से सावधान रहे सावधान होकर कार्य करे सफल होंगे। खर्च बढ़ जायेगे। संभल कर रहे।
धनु :
जो लोग सकरी नौकरी कर रहे है उनको स्थानपरिवर्तन का योग है। गुस्सा ज्यादा बना रहेगा। पुराने मित्रो के साथ झगड़ा हो सकता है। कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दाम्पत्य जीवन में कडवाहट होगी। खर्च बढ़ जायेगे। छात्रो के लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ पर ध्यान दे।
मकर :
मनोबल बना रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। वाहन खरीदने का तथा भवन भूमि खरीदने का योग बन रहा है। माता के साथ संबंध ठीक नहीं रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार के छोटे -छोटे बात विवाद में नहीं पड़े। प्रेमी के साथ हल्का विवाद हो सकता है ।
कुम्भ :
मानसिक तनाव दुर होगा। घर में कही धार्मिक यात्रा होगी। आय के स्त्रोत कम होंगे तथा खर्च ज्यादा होगा। भाई बहन के साथ संबंध ठीक रहेगे। नये नौकरी के योग बन रहे है। बैंकिग के क्षेत्र में काम कर रहे है। उनके लिए अत्यंत शुभ है। आपके सभी प्रयास सफल रहेगे।
मीन :
आय के नये स्त्रोत बनेगे। भूमि -भवन से लाभ होगा। व्योपार में भरपुर लाभ होगा। छात्रो के लिए सही समय है। परिणाम ठीक आयेगे। पत्नी का सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बाल-बचे पर विशेष ध्यान दे।धार्मिक कार्य में संलगन रहेगे।
संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं