संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। प्रखंड के स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से आयोजित टीकाकरण महाअभियान में मियापट्टी, नन्दपुर, नरपलीया सहित 39 सेशन पर 12 से 14, 15 से 18 और 18 साल के ऊपर सभी को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण में आई तेजी से जहां स्वास्थ्य महकमा संतुष्ट नजर आ रहा है, वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रोहित कुमार, ब्लॉक यूनिसेफ के क्वाडी नेटर संजय अनुपम ने शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को हासिल कर लेने की बात कही है। बता दें कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सोमवार को महाअभियान को लेकर गांव गांव में कैम्प लगा टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग