राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद एवं अंचल राजस्व पदाधिकारी श्वेता सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने छापामारी कर कपड़ा के आर में छिपा कर बेच रहे अंग्रेजी शराब बरामद किया। मशरक पुलिस इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली कि मशरक स्टेशन रोड में अवस्थित यादव ड्रेसेज (कपड़ा दुकान) में चोरी छिपे कपड़ा के आर में अंग्रेजी शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मशरक थाना के एएसआई राजेश कुमार और थानापुलिस के साथ अंचल राजस्व पदाधिकारी श्वेता सिंह के साथ मशरक स्टेशन रोड स्थित यादव ड्रेसेज (कपड़ा दुकान) की घेरा बंदी कर छापामारी की गई। तो कपड़ा में छिपाकर रखा गया 42पीस 8पीएम फ्रुटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को देख शराब तस्कर दुकानदार फरार हो गया। पुलिस के मौजूदगी में अंचल राजस्व पदाधिकारी श्वेता सिंह ने यादव ड्रेसेज (कपड़ा दुकान) को सील कर दिया। तथा बरामद अंग्रेजी शराब थाना लाकर यादव ड्रेसेज के प्रोपराइटर राहुल कुमार यादव पिता धुपेन्द्र राय जो ग्राम सियरभुक्का मशरक के निवासी बताया जाता है। पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग