संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत सोमवार को मनिकपुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नं-03 मनिकपुरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन प्लांट का आधारशिला रखी गई।कार्यक्रम का उदघाटन प्रशिक्षु अपर समहर्ता रशिम कुमारी,बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,कार्यक्रम पदाधिकारी संजय निराला,पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह एवं स्थानीय मुखिया रीता सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।बीडीओ श्री ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्लांट के निर्माण से शहरों की तरह अब गांवों में भी घर-घर से कचरा का उठाव कर यूनिट में स्टोर किया जाएगा।मुखिया रीता सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत-स्वस्थ बिहार के संकल्प के साथ अपशिष्ठ प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।जिस योजना के पूर्ण होने के बाद पंचायत के सूखे एवं गीले कचड़े को इस यूनिट में स्टोर किया जाएगा।जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी।वही कार्यक्रम पदाधिकारी संजय निराला ने बताया कि 04 लाख 98 हजार रुपये से बनने वाली इस यूनिट को तीन माह में तैयार कर लिया जाएगा।मौके पर उपस्थित पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह ने कहा कि कचड़ा प्रबंधन यूनिट के निर्माण से घर के अंदर एवं बाहर जो कचड़े का अंबार लगा रहता है।उससे मुक्ति मिलेगी।जिससे वातवरण भी स्वच्छ रहेगा।मौके पर पीआरएस गोपाल प्रसाद,पीटीए अरुण कुमार,स्वच्छताग्रही संजीव कुमार गिरी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
फ़ोटो(कचड़ा प्रबंधन यूनिट की आधारशिला रखते पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग