राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज एवं एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भिठ्ठी निवासी रामजी मांझी को थाना क्षेत्र के झारखंड मोड़ पर शराब की विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हए छापेमारी की गई। जहाँ से 20 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। साथ ही भठ्ठी के ही दिलीप सिंह को शराब का सेवन करने के मामले की गिरफ्तारी की गई है। एसआई उदय सिंह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग